अमरोहा, मई 20 -- अमरोहा, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में मुरादाबाद निवासी टेंपो चालक विजेंद्र की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए। हादसे डिडौली व रजबपुर थाना क्षेत्र में हुए। घायलों का उपचार के लिए चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पहला हादसा मंगलवार सुबह रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव झनकपुरी के पास हुआ। मुरादाबाद के एकता विहार कालोनी आजाद नगर निवासी विजेंद्र सिंह टेंपो में सब्जी लेकर गजरौला गए थे। सुबह लगभग छह बजे वह वापस मुरादाबाद लौट रहे थे। झनकपुरी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पलट गया व उसमें दबकर 40 वर्षीय विजेंद्र की मौत हो गई। विजेंद्र के परिवार में पत्नी सुनीता व तीन बच्चे उदित, कृष्णा एवं राधिका हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, दूसरा ह...