जौनपुर, मार्च 16 -- सिंगरामऊ (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही एक पिकअप वैन बछुआर गांव के पास हाईवे पर सोमवार को सुबह तड़के अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सीतापुर निवासी सोनू और सोहन के रूप में हुई है। दोनों घायलों को बदलापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद किए। पिकअप वैन वाराणसी से लखनऊ की ओर टेंट का सामान लेकर जा रही थी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने पहुंचकर बहाल कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...