सुल्तानपुर, जून 4 -- कुड़वार, सुलतानपुर, संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रांची से धान लादकर उत्तराखंड जा रहा एक ट्रक अलीगंज बाज़ार के पश्चिमी छोर पर एक ढाबे के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जाँच में सामने आया कि ट्रक चालक को नींद आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि ट्रक में सवार दोनों चालक सुरक्षित बच गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुँचकर दोनों को ट्रक से बाहर निकाला। ट्रक चालक मो. अल्ताफ और मो. तौहीद मुरादाबाद जिले के निवासी हैं। दोनों ने बताया कि लंबे सफर के दौरान नींद आ जाने की वजह से ट्रक का नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया। फिलहाल पलटे ट्रक का सारा माल दूसरे वाहन पर अनलोड़ करने की तैयारी है, जिसके बाद ट्रक को सड़क से हटाया जाएगा।

हिंद...