बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- बुलंदशहर की तरफ कार शुक्रवार की शाम अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित अगवाल फ्लाईओवर पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार का तेज आवाज के साथ टायर फट गया और वह पलट गई। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचित किया। यातायात सीओ पूर्णिमा सिंह सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। जिन्हें मामूली चोट लगी हुई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कराते हुए यातायात सुचारू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...