हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, चालक फंसा
गंगापार, जून 27 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के मेंडारा गांव के समीप शनिवार को एक कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे आ गिरा। हादसे के समय कंटेनर में साड़ियां लदी थीं, जो कानपुर से बिहार की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर के केबिन में फंस गया था। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रोहित गौड पुलिसबल और हाईवे हेल्पलाइन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और राहतकर्मियों के सहयोग से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कंटेनर को हटाने की कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.