बस्ती, फरवरी 5 -- बस्ती, निज संवाददाता अयोध्या की तरफ से गोरखपुर जा रही कार छावनी कस्बे के पूर्वी छोर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा गुरुवार भोर में हुआ। हाइवे से पलटते हुए यह कार रामरेखा नदी में गिर गई। लखनऊ के नंबर वाली कार में गोरखपुर के रहने वाले चार लोग सवार थे। यह सभी किसी विवाह समारोह से भाग लेकर लौट रहे थे। उन्होंने अयोध्या में दर्शन भी किया था। हादसे के दौरान इन लोगों को मामूली चोट लगी। एक महिला को अधिक चोट लगी है, लेकिन स्थिति सामान्य है। बताते हैं कि इसके बाद इन लोगों ने दूसरी गाड़ी लेकर गोरखपुर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.