हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, हड़कंप मचा
मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर बागोवाली चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक समेत तीन वाहनों में टक्कर मार दी। ट्रक के अचानक ब्रेक फेल होने के कारण यहां हादसा हुआ है। हादसे में वाहन सवार लोग बाल बाल बच गए। भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर आयी पुलिस ने ट्रक को बचाकर चौकी पर भिजवा दिया। उसके बाद वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करवाया।मंगलवार दोपहर बाद बागोवाली चौराहों पर तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक फेल गए, जिससे चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। इससे पहले चालक ट्रक को काबू में करता था। उसने सामने से आ रही एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार युवक व युवती ने कूदकर अपनी जान बचाई। युवक को मामूली चोटे आयी, लेकिन बाइक को ट्रक ने बुरी तरह चकनाचूर कर दिया। उसके बाद अनियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.