बदायूं, फरवरी 25 -- म्याऊं। शाहजहांपुर से अलापुर क्षेत्र के गांव जगत जा रही तेज रफ्तार कार एमएफ हाईवे पर ईंट भट्ठे के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर भूसे के ठेर में घुस गई। हादसे में कार सवार धर्मेंद्र निवासी जगत, चालक तनु और महिला सुनीता घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक तनु को झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन भूसे में जा घुसा। गनीमत रही कि कार भूसे में गिरने से बड़ा हादसा टल गया। भट्ठा मालिक और स्थानीय लोगों ने मिलकर तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला। भट्ठा मालिक ने अपनी जेसीबी मशीन से कार को भूसे से बाहर निकलवाकर सीधा कराया और पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.