संभल, मई 1 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार रात भकरौली चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी सुरेश (35) पुत्र सोमपाल अपने साथी राधेश्याम (40) पुत्र बदन सिंह निवासी मझावली (थाना बनियाठेर) के साथ भात लेकर गुन्नौर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भकरौली चौराहे के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर, अधेड़ की मौत युवक घायल हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.