उरई, अगस्त 29 -- एट। संवाददाता कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे-27 पर देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा एट थाना क्षेत्र के बिलाया गांव के पास यादव होटल के सामने हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई।मृतका की पहचान अंगूरी देवी 65 पत्नी जगदीश परिहार निवासी वार्ड नंबर 2, पावर हाउस के पास, कस्बा एट के रूप में हुई है। बताया गया कि अंगूरी देवी अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक से किसी काम से जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे राहुल ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय मां ...