अमरोहा, फरवरी 23 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। नेशनल हाईवे पर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई। हादसा शनिवार की देर रात हुआ। पुलिस ने पेंटर की जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की। बरेली जनपद के चेना मुरारपुर गांव निवासी अखिलेश (25) पुत्र सुरेश गाजियाबाद में पेंटर का काम करता था। वह दिल्ली से बाइक से शनिवार की रात अपने घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर बृजघाट चौकी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अखिलेश की तलाशी लेने पर उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी मोर्चरी पहुंच गए।...