लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- धौरहरा, संवाददाता। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह करीब सात बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सिसैया स्थित ओनएनजीसी हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीआरवी 112 व धौरहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी धौरहरा भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल रेफर कर दिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.