हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर
हरदोई, जुलाई 27 -- मल्लावां। मल्लावां-कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मोहल्ला बंदीपुर निवासी संदीप प्रजापति अपने साथी काजी टोला निवासी आकाश के साथ सोमवार भोर में बाइक से मिक्सर मशीन पहुंचाने जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे से पहले स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी मल्लावां पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप प्रजापति की मौत हो गई, जबकि आकाश को इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.