पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पूरनपुर। भतीजे की अंत्येष्टि कराकर घर जा रहे दंपति की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थाना दियोरिया कलां के रहने वाले रहने वाले नन्हें (35) पुत्र रामचंद्र के साढ़ू बुद्धसेन पूरनपुर के गांव पिपरिया दुलई में रहते हैं। बुद्धसेन के बेटे अजय की बुधवार को बीमार के चलते मौत हो गई। गुरुवार को अजय के शव की अंत्येष्टि की गई। नन्हें अपनी पत्नी लौंगश्री (33 )के साथ अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे। अंतिम संस्कार कराने के बाद नन्हें पत्नी लौंगश्री के साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे। पूरनपुर खुटार हाइवे पर पिपरिया दुलई मोड़ पर अनियंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.