शाहजहांपुर, मार्च 31 -- तिलहर, संवाददाता। तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तांगा बग्गी पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गहरे सदमे के कारण बदहवास हो गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव धनेला के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने तांगा बग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तांगा बग्गी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे में मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं दुर्घटना में घायल हुए दूसरे व्यक्ति को तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.