संभल, जून 13 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर कादराबाद बस स्टैंड के निकट शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। थाना बबराला क्षेत्र के राजघाट रोड निवासी यामीन (25) पुत्र इब्राहिम पेशे से टेंपो चालक था। शनिवार को वह जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद बस स्टैंड पर अपना टेंपो खड़ा कर किसी कार्य से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मेरठ-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यामीन कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल स...