गंगापार, मार्च 5 -- लखनऊ हाईवे पर चंपतपुर गांव के पास होली के दिन अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना भाजपा नेता व मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में उमेश तिवारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। भाजपा नेता उमेश तिवारी ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। नगर निगम की टीम पहुंची और मृत गाय को सड़क से हटाकर वाहन द्वारा अपने साथ ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...