औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के करमपुर के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। इटावा से औरैया की ओर आ रहे हाईवे पर करमपुर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने अधेड़ को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने शव को सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई शकील ने पुलिस टीम के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए चिचौली स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। ...