हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
संतकबीरनगर, मई 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंहदावल बाईपास और बरदहिया के बीच ओम बस सर्विस के सामने मंगलवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में मुखिया की मौत से परिजन गमगीन थे。
घटना का विवरण खलीलाबाद शहर के बरईटोला के रहने वाले 56 वर्षीय सुमिरन चौरसिया पुत्र स्वर्गीय रामबुझारत चौरसिया मंगलवार की देर शाम पैदल ही सब्जी खरीदने मेंहदावल बाईपास गए थे। सब्जी लेकर घर वापस जाते दौरान ओम बस सर्विस के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.