अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़-पलवल हाइवे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण आक्रोशित n ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, प्रदर्शन

ग्रामीणों में भारी आक्रोश n ग्रामीणों व व्यापारियों में देखने को मिला भारी आक्रोश, चेतावनी

भूमि अधिग्रहण में भेदभाव लोधा, संवाददाता। अलीगढ़-पलवल हाइवे के चौड़ीकरण कार्य को लेकर मंगलवार को लोधा के ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने हाईवे पर खड़े होकर प्रदेश सरकार और एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा भूमि अधिग्रहण में भेदभाव का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे हाईवे पर जाम लगाकर आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे.

ग्रामीणों का ज्ञापन ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि मौजा लोधा, परगना व ...