रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में प्रस्तावित हाईवे चौड़ीकरण को लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक सड़क की वर्तमान स्थिति, यातायात दबाव और चौड़ीकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों ने संबंधित विभागों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सड़क किनारे मौजूद निर्माण, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था का भी अवलोकन किया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि अटरिया मोड़ से आदर्श कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी को जोड़ने के लिए मिनी बाईपास का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वीकृति मिल चुकी है। मार्ग में बाधक बनी पुराने रोडवेज बस अड्डे की जर्जर बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.