उन्नाव, मार्च 25 -- बीघापुर। स्लिप रोड को बनाने में मानकों की अनदेखी हावी रही। हाईटेंशन लाइन से सटे लोहे के पोल को हटाए बिना आवागमन चालू करा दिया गया। वर्ष बीतने को है, किसी का ध्यान नही गया। अफ़सरो से शिकायत हुई तो वह शिफ्टिंग में कई नियमो की दुहाई देते रहे। दुर्घटनाएं हुई तब भी जिम्मेदार मौन रहे। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ तो एनएचएआई के अफ़सरो ने कुछ सुनवाई की। आस पास बरेकेटिंग लगाकर आवागमन रोक दिया। असल मे रायबरेली हाइवे वर्षो पहले बनकर तैयार हो गया था। इसमें लाइनों की शिफ्टिंग, पोल आदि के लिए बजट अलग से निर्धारित था। हाइवे खोलने की जल्दबाजी में बिना शिफ्टिंग ही बीघापुर कस्बे को जाने वाली स्लिप रोड़ को खोल दिया गया। आस पास के लोगों ने बिजली अभियंताओ से शिकायत की पर कोई सुनवाई न हुई। बताया गया कि यह काम ठेकेदार करेगा। मही...