गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मॉनसून से दो महीने पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे को जलभराव से बचाने के लिए वार्ता चल रही है। बुधवार को जीएमडीए और एनएचएआई अधिकारियों की इस सिलसिले में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि इस पुलिया का निर्माण एनएचएआई करेगा। 15 दिन में डीपीआर बनाएगा। पिछले 15 साल से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक के समीप गांव नरसिंहपुर के समीप मॉनसून में जलभराव की स्थिति बन जाती है। साल 2016 में करीब 30 घंटे का महाजाम इस हाईवे पर जलभराव की वजह से लग गया था। पिछले साल जीएमडीए ने राधा कृष्ण गार्डन से लेकर बादशाहपुर नाले तक नया बरसाती नाला बनाया था। इसके बावजूद राधा कृष्ण गार्डन के समीप हाईवे के दूसरी तरफ जलभराव की स्थिति बन गई थी। जीएमडीए की तरफ से पिछले छह महीने से एनएचएआई से नई पुलिया का निर्माण करने का आग्रह किया जा रहा ...