अयोध्या, मई 5 -- सोहावल, संवाददाता।शिक्षा क्षेत्र सोहावल अंतर्गत शेखपुर जाफर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में परिसर, कार्यालय और बच्चों को पढ़ाने वाली कक्षाओं तक बारिश का पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से विद्यालय में प्रवेश करने में बच्चों और शिक्षकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में जलभराव की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। आलम यह है कि स्कूल में शिक्षकों सहित बैठने तक की जगह पर चारो तरफ पानी ही पानी भरा दिखाई पड़ रहा है। लखनऊ-गोरखपुर नेशनल हाईवे 27 की सर्विस लेन के किनारे बना नाला क्षतिग्रस्त हो गया है और नाले की जल निकासी पूरी तरह बंद है। यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोश इसके कारण नाले और सड़क का पानी आस-पास के लोगों के घरों सहित आंगनबाड़ी और स्कूल परिसर में भर गया है। स्थिति यह है कि छा...