रायबरेली, मई 9 -- सिंहपुर। अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे स्थित गणपति यात्री प्लाजा के पास चिरौली गांव में सड़क किनारे नाली में एक नवजात शिशु पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस टीम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव, केस वर्कर रुचि सिंह, सुपरवाइजर रोशन लाल के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा नवजात शिशु को नाले से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच के दौरान बच्ची का वजन कम पाए जाने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मासूम को मिला सहारा, सदर अस्पताल से सौंपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.