बदायूं, मई 9 -- हाईवे निर्माण कार्य में लगी कंपनी के वाहनों से डीजल चोरी कर कम कीमत में बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। कंपनी के ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार का दावा है कि निर्माण कार्य के दौरान हजारों लीटर डीजल चोरी हो चुका है। बरेली-बदायूं मार्ग का निर्माण कर रही सनराइज कंपनी के ठेकेदार विपिन परमार ने बताया कि कंपनी के डंपर, हाइड्रा, जेसीबी और मिक्सचर मशीनों से चालक व परिचालक डीजल चोरी कर रहे थे। आरोप है कि चोरी का डीजल बिनावर और मलिकपुर क्षेत्र में निर्धारित कीमत से कम दाम पर बेचा जा रहा था। जानकारी मिलने पर ठेकेदार ने गोपनीय तरीके से जांच कराई और थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद माफी में डीजल बेचने का वीडियो तैयार कराया। इसके बाद एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।ठेकेदार ने बताय...