कानपुर, अक्टूबर 4 -- बिधनू, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे की बदहाली और जानलेवा गडढों पर 'हिन्दुस्तान' की ग्राउंड रिपोर्ट का असर दिखने लगा है। लगातार हादसों के बाद प्रशासन और एनएचएआई की नींद टूटी और कानपुर से हमीरपुर के बीच करीब 70 किलोमीटर हिस्से में गडढों की मरम्मत व पैचवर्क शुरू करा दिया गया। इस दौरान तीन हजार से अधिक गडढे भरे जा रहे हैं। हरबसपुर गांव में शुक्रवार को गडढे से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार डंपर स्कूली बस से भिड़ गया था। हादसे में शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत और कई बच्चों के घायल होने के बावजूद हाईवे की बदहाली दूर करने की ठोस पहल नहीं हुई। शनिवार को इसी गडढे से बचने के प्रयास में एक वैन सड़क किनारे खड़े ऑटो से जा भिड़ी। हादसे में ऑटो सवार दिलीप कुमार उछलकर सड़क पर गिर गए और दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। टक्कर के बाद ...