हाईवे के गड्ढे तो भरे लेकिन बदहाली अभी भी बरकरार
मैनपुरी, जुलाई 4 -- बरेली से शुरू होकर बेवर, किशनी और इटावा होते हुए ग्वालियर तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत वर्तमान में बेहद खस्ताहाल हो चुका है। हाईवे का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से कछुआ गति से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर आवाज उठाई गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते मानकों का खिलवाड़ हुआ और आज यह मार्ग बेहद कमजोर साबित हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद हाईवे पर स्थित गड्ढों को फिलहाल के लिए भर दिया गया है। इस राजमार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में सीमेंट, मोरंग, गिट्टी, बालू और सरिया से लदे ओवरलोडेड भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए था, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण हाइवे में कई जगह गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.