रायबरेली, अगस्त 2 -- सलोन,संवाददाता। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर गणेशगंज बाजार के निकट तिलगा बाग में एक 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी। क्षेत्र के रघुपुर गांव के रहने वाले 36 वर्षीय शिवकेश पुत्र विश्राम बीते शनिवार की शाम करीब पांच बजे घर से किसी काम से निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका परिजनों ने रात में युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे के निकट गणेशगंज तिलगा बाग में रोड के कि...