हाईवे के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, 55 फीट जगह चिन्हित
हमीरपुर, मई 22 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के अंदर नेशनल हाईवे में हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर शुक्रवार को प्रशासन का बुल्डोजर जमकर गरजा। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पंचायत एवं एनएचएआई की टीम ने नापजोख करके हाईवे के मध्य से दोनों तरफ 55 फीट के अंदर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है।कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे-34 कस्बे के अंदर अतिक्रमण का शिकार है। लोगों ने हाईवे की पटरी तक अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार को एनएचएआई एवं नगर पंचायत की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ बस स्टॉप से लेकर नेहा चौराहा तक अतिक्रमण को हटाने के कार्य किया है। इस दौरान टीम ने हाईवे के मध्य से 55 फीट दोनों तरफ नाप करके स्थाई अतिक्रमण को चिन्हित करके 24 घंटे में हटाने का अल्टीमेटम अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.