हापुड़, मार्च 6 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाईवे की सर्विस रोड पर युवती से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति और महिला युवती से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह युवती को लेकर सर्विस रोड पर बने डिवाइडर पर टक्कर मारकर नीचे गिरा देते हैं। दस सेकेंड की मारपीट करने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने महिला और व्यक्ति का विरोध किया और युवती को उनसे बचाया गया। जिसके बाद शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट करने का वीडियो संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.