काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर-रामनगर हाईवे के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल और एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि काशीपुर-रामनगर हाईवे की लगभग 30 किमी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। जिम कॉर्बेट पार्क को जोड़ने वाली यह सड़क सरकार के विकास दावों की पोल खोल रही है। वहीं, प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.