सोनभद्र, जून 28 -- मधुपुर, हिंदुस्तान संवाद। सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार के समीप वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए लगातार खतरा बनती जा रही है। भारी वाहनों के निरंतर आवागमन से हाईवे कई स्थानों पर धंस गया है। सड़क पर बड़े वाहनों के पहियों से गहरी लीक बन गई है, जबकि बीच का हिस्सा उभर गया है। ऐसे में कार, ऑटो और अन्य छोटे वाहनों का चेंबर सड़क से टकरा रहा है। वहीं दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर आए दिन गिर रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। मधुपुर बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब है। सड़क कहीं धंस गई है तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। भारी वाहनों के गुजरने से सड़क पर गहरी पट्टीनुमा लीक बन गई है, जिससे छोटे वाहन उसमें फंस जाते हैं। कई बार क...