गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफको चौक फ्लाईओवर पर एक युवक के शरीर से ग्रिल आरपार होने का हादसा सामने आने के बाद एनएचएआई ने इन्हें हटाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि अगले दो सप्ताह में दिल्ली से लेकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक लगे ग्रिल को हटा दिया जाएगा। सोमवार सुबह इफको चौक फ्लाईओवर के ऊपर से एक बाइक सवार जा रहा था। एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे युवक का बाइक से संतुलन बिगड़ गया था। वह हाईवे के बाईं तरफ बनी कंकरीट दीवार से टकरा गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय के आरपार हुई ग्रिल, मौत इससे दीवार पर लगा ग्रिल उसके शरीर के आर-पार हो गया था। इसमें युवक की मौत हो गई थी। युवक की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी अजय कुमार के रूप मे...