हापुड़, जुलाई 5 -- हाईवे की दाहिनी लाइन सुविधा नहीं है, ब्लकि यह हाईवे पर दुर्घटना की बड़ी वजह है। क्योंकि दाहिनी लेन पर भारी या हल्के वाहन खड़े होने के कारण पीछे से तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है और ओवरटेकिंग की वजह से सड़क हादसा हो जाता है। ऐसे में लोगों को स्वयं भी दुर्घटनाओं को रोकने का जिम्मा लेना होगा, तभी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। क्योंकि अकेले मई माह में गलत पार्किग की वजह से सात सड़क दुर्घटनाएं हुई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: कहीं लेन अनुशासन हीनता तो कहीं सड़क का डिजाइन हादसे का बनता है सबबहापुड़, संवाददाता। हापुड़ शहर से दिल्ली-लखनऊ हाईवे और मेरठ-बुलंदशहर हाईवे होकर निकल रहा है, लेकिन इन दोनों हाईवों पर लोकल सड़क के पास बड़े और हल्के वाहनों ने पार्किग स्टैंड बना रखा हैं। दूर दराज से आने वा...