सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर 119 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस परियाजना में 60 किसानों की भूमि शामिल की जाएगी। औद्योगिक गलियारा निर्माण के लिए यूपीसीडा निर्माण खण्ड-06 के वरिष्ठ प्रबंधक अमेठी ने अपनी सहमित देकर मुख्यकार्यपालक अधिकारी को भी पत्र भेजा है। इससे जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने जिले विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए लखनऊ-वाराणसी हाईवे के बीच जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर पश्चिमी स्थित सरैया पूरे बिसेन व ऊंचगांव में औद्योगिक गलियारा स्थापित करने की योजना बनाई है। योजना के तहत 18 फरवरी वर्ष 2026 को पहल शुरू की गई थी। जिले मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.