सहारनपुर, फरवरी 8 -- नागल। शनिवार रात खजूरवाला के निकट स्टेट हाईवे किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया। थाना टीपी नगर मेरठ के केशव विहार निवासी करीब चालीस वर्षीय अरुण पुत्र धर्मवीर का शव अज्ञात कारणों से स्टेट हाईवे किनारे पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि वह सामाजिक कार्यों में रुचि रखता था जिस कारण वह घर से कई-कई दिन गायब रहता था। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि आशंका है कि हृदय गति रुकने से निधन हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.