शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- खुटार। पूरनपुर रोड क्षेत्र की एक युवती और गोला बायपास रोड क्षेत्र के युवक के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का मामला सोमवार रात हाईवे पर सामने आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां पूछताछ के बाद परिवारों को बुलाकर पंचायत कराई गई। बताया गया कि युवक की पुवायां रोड ओवरब्रिज के पास दुकान है। उसने युवती को फोन कर रात में बुलाया था। करीब 11 बजे दोनों हाईवे किनारे अंधेरे में मिले, तभी राहगीरों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार राजी नहीं थे। यह भी पढ़ें- प्रेम पर पहरा, पुलिस की मदद से हुई शादी सूचना पर पहुंचे परिजनों के बीच मंगलवार दोपहर तक पंचायत चली। आखिरकार दोनों पक्...