बरेली, जुलाई 25 -- मीरगंज। हाईवे किनारे अचेत पड़ा मिला नेपाली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को हेम बहादुर साउद पुत्र तुलाराम साउद निवासी कैलाली नेपाल अनुबिस पुलिस चौकी के पास हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. रोहन दिवाकर ने बताया एक युवक बेहोशी की अवस्था में अस्पताल आया था। प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...