नैनीताल, जून 5 -- गरमपानी, संवाददाता। खैरना और गरमपानी बाजार क्षेत्र में लाखों रुपये के बजट से बनाई गई बरसाती नाली बंद पड़ी है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने इस संबंध में शुक्रवार को डीएम नैनीताल को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मानसून से पहले बंद नाली की सफाई करवाने और उसके ऊपर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की है। कहा कि बाजार में आने वाले स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में एनएच ने कुछ साल पहले लाखों रुपये के बजट से बरसाती नाली का निर्माण करवाया, लेकिन विभागीय अनदेखी से वर्तमान में जगह-जगह नाली बदहाल हालत में पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- नाला जाम होने से खुदवां बाजार में फैली गंदगी, लोगों की बढ़ी परेशानी क्षेत्र के लिए बड़ी समस्या बन चुकी ह...