हाईवे किनारे पड़ा मिला युवती का अधजला शव, दुष्कर्म की आशंका
बागपत, अगस्त 13 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के किनारे गुरुवार को अज्ञात युवती का अधजला शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने हाईवे किनारे युवती का शव पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए घंटों तक शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.