हाईवे किनारे पेड़ में आग लगने से मचा हड़कंप
बिजनौर, मई 28 -- धामपुर। फोर लेन हाईवे पर गांव बसेड़ा के पास बुधवार देर रात हाईवे किनारे खड़े एक पेड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। आशंका जताई जा रही है कि पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से निकली चिंगारी से पेड़ में आग लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.