अल्मोड़ा, मई 11 -- अल्मोड़ा। कोसी के महंतगांव के पास हाईवे किनारे सूखा पेड़ बिजली लाइन के ऊपर गिर गया। हाईवे के ऊपर बिजली लाइन में झूलते पेड़ को देख आवाजाही करने वालों के लिए खतरा पैदा हो गया। खतरा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फायर स्टेशन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। सबसे पहले बिजली लाइन से करंट हटवाया गया। साथ ही एहतियातन यातायात भी रोका गया। इसके बाद टीम पेड़ को हटाने के कार्य में जुट गई। खतरे के बीच टीम ने वुडन कटर की मदद से पेड़ को टुकड़ों में काटा। बाद में रस्सियों की मदद से पेड़ केा बांधकर तारों के बीच से हटाया। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले बिजली विभाग अलर्ट, गोड्डा में शुरू हुआ पेड़ों की छटाई इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुमार के अलावा योगेश कुकशाल, विपिन बड़ोला, जीवन जोशी, प्रियांशु कुमार आदि शामिल...