हाईवे किनारे पक्के निर्माण पर लगाए लाल निशान
शाहजहांपुर, जून 29 -- मीरानपुर कटरा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने मेन चौराहा हाईवे ओवरब्रिज के साइड पास किनारे अधिग्रहित भूमि से अतिक्रमण हटाया। टीम ने खोमचे, खोखे और टीन शेड हटवाते हुए पक्के निर्माण पर लाल निशान लगाकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। सुरक्षा प्रबंधक संदीप कुमार की निगरानी में चले अभियान के दौरान कंट्रोल रूम ऑफिसर धर्मेंद्र सिंह, सीआरओ अनिकेत सिंह, समरपाल और आरपीओ जयेंद्र सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के दोनों ओर 30 मीटर भूमि सड़क सुरक्षा के लिए अधिग्रहित है। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर कार्रवाई न होने पर लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराजगी भी जताई। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे पक्के निर्माण पर लगाए लाल निशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.