रामपुर, मई 28 -- भोट। दो दिन पूर्व रात में हाईवे किनारे निर्माणाधीन होटल से चोरी के मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। बुधवार शाम को मुंडिया गांव निवासी दिलशाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह हाईवे किनारे होटल का निर्माण करा रहे हैं। 26 मई की रात में निर्माणाधीन होटल से करीब डेढ़ कुंटल सरिया व होटल पर खड़ी कैंटर से एक बैटरी चोरी हो गई हैं। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि होटल स्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन होटल से चोरी किए माल को एक कंटेनर में भरकर कुछ लोग मनकरा गांव की ओर जा रहे हैं। मनकरा गांव से पूर्व रोड पर पुलिस जीप खड़ी कर कंटेनर को रोक लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर से निर्माणाधीन होटल से...