गंगापार, जून 13 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र में मिश्रा बांध हाईवे के किनारे शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरा जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर कौंधियारा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के मिश्रा बांध और सड़वा के बीच रीवा रोड हाईवे किनारे स्थित नाले एवं गड्ढे में शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कौंधियारा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा तथा जारी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका की उम्र क...