पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर पौधरोपण पट्टी के पास अचानक पतों में आग धधक उठी। आग बढ़ती इससे पहले ही पास से गुजर रहे डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने वाचरों के साथ मिल कर आग पर काबू पा लिया। इसकी जानकारी फायर अलार्म के जरिए अधिकारियों को दी गई। हालांकि किसी अग्निशमन वाहन या स्टाफ की जरूरत नहीं पड़ी। पीलीभीत से पूरनपुर हाईवे परपौधरोपण पट्टी खाग से पहले किनारे पत्तों में गर्मी की वजह से आग धधक उठी। गनीमत रही कि इसी वक्त डिप्टी रेंजर शेर सिंह वन एवं वन्यजीव प्रभाग के आसपास निरीक्षण करते हुए गुजर रहे थे। इसकी जानकारी वाचरों को दी गई। इसके बाद टीम ने मोर्चा संभाला और निजी संसाधनों से पत्तों में दहक रही आग पर काबू पा लिया गया। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि अधिक विकराल आग नहीं थी। इसे आसानी से काबू कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.