सुल्तानपुर, मई 18 -- भदैया, संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ के नाम पर अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों के किनारे बड़े पैमाने पर वाहनों को काटे जाने का काम खुलेआम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कबाड़ की दुकानों पर बिना किसी वैध प्रक्रिया के रोजाना सैकड़ों पुराने और संदिग्ध वाहन काटे जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।

कबाड़ की दुकानों की स्थिति हनुमानगंज क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक कबाड़ की दुकानें संचालित हो रही हैं, जबकि लोहरामऊ से कामतागंज बाजार तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से वाहन काटे जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि कई दुकानों पर दूसरे जनपदों से वाहन लाकर काटे जाते हैं और उनके दस्तावेजों की...