झांसी, मई 15 -- झांसी। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम बुखारा के पास देर रात अज्ञात कारणों के चलते खुली समोसा चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन जब तक आग बुझती तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। उक्त आगजनी की घटना में लगभग एक लाख का दुकानदार का सामान आग की चपेट में जलकर खाक हो गया। ग्राम बुखारा निवासी रामसेवक सिंह पुत्र मुकुन्दी सिंह ने बताया कि विगत रात्रि वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि करीब 10 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड व 112 पुलिस को दी। लेकिन जब तक आग बुझती ,तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...