लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- खमरिया। शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नेशनल हाईवे से जुड़े गांवों के प्रमुख रास्तों पर बाढ़ का पानी चलने लगा है। सदर और धौरहरा तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फसलें नष्ट हो जाने से किसानों की बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। नेशनल हाईवे 730 के किनारे भी बाढ़ का पानी आ गया है। नेशनल हाईवे 730 से जुड़े रेहरिया संपर्क मार्ग पर पानी बढ़ जाने से इस रोड पर आवागमन बाधित हुआ है। हाईवे से जुड़ी रेहरिया रोड पर तीन फिट तक बाढ़ का पानी चल रहा है। यह भी पढ़ें- बाढ़ की मार : पानी के बीच जिंदगी, पॉलीथिन के नीचे रात इस रोड पर बने रपटा पुल पर पानी का तेज बहाव है। लोग रिस्क लेकर आवागमन कर रहे हैं। सदर तहसील में रेहरिया इलाके के करीब 10 गांवों-मजरों के लोग बाढ़ की विभीष...